Skip to main content

जिंदगी की समस्याएं

ये जिंदगी की समस्याएं
जीवन की गति का आधार हैं
सोच का बुनियादी आहार हैं
अवसर ढूंढने का नवाचार हैं
ना इनसे कभी घबराना
               ये हैं हमारी आवश्यकताएं
               ये जिंदगी की समस्याएं
माना ये ना सोने देती
फिर भी नए-नए सपने दिखाती
या सीधे ही गंतव्य पहुंचाती
नहीं तो फिर मंजिल ही बदल देती
किसी निष्कर्ष पर जरूर पहुंचाती
                ये हैं हमारी अभ्यास पुस्तिकाएं
‌                ये जिंदगी की समस्याएं

Comments