Skip to main content

आज एनिवर्सरी पर्ल है

आज एनिवर्सरी पर्ल है
जीवन कहां अब सरल है।

आदर्श आपके हमारी शक्ति हैं
जीवन जीने की युक्ति हैं
यादें आपकी हर पल आती हैं
जीवन का राग सुनाती हैं
           जीवन धारा अविरल है
          पर जीवन कहां अब सरल है
          आज एनिवर्सरी पर्ल है।

ना जीवन में वो उमंग है
ना कपड़ों में वो रंग है
दिल की गली अब तंग है
ना संगीत में रंगत है
ना भोजन में वह रस है
          बस कालचक्र अटल है
          पर जीवन कहां अब सरल है
          आज एनिवर्सरी पर्ल है।

ना लाभ - हानि की फिक्र है
ना सुख- दुख: का कोई जिक्र है
ना मौसम का कोई फेर है
ना दिन में कोई दिलचस्पी है
ना अंधेरे का डर है।
          बस प्रकृति नियमों पर अमल है
          पर जीवन कहां अब सरल है
          आज एनिवर्सरी पर्ल है।

जो जवां चले जाते हैं
वो हमेशा जवां यादों में दिखते हैं
शायद उनकी शक्ति हमारे साथ रह जाती है
और हमारी थाती बन जाती है
          यही अब जीवन संबल है
          पर जीवन कहां अब सरल है
          आज एनिवर्सरी पर्ल है।

Comments

  1. The feelings are well expressed. My deepest thoughts are with you on this day.

    ReplyDelete
  2. Beautifully written. Happy anniversary

    ReplyDelete
  3. We are with your feeling today. Take care

    ReplyDelete
  4. भाभीजी से मुलाकात करने का मौका न मिला। आपकी भावनाओं की तीव्रता से महसूस होता है कि आप कितने भाग्यवान थे की आपने जिंदगी के काफी सारे हसीन साल उनके संग बिताए है।

    ReplyDelete

Post a Comment