Skip to main content

जीवन रूपी सड़क

जीवन सड़क जैसा है
जिसे इससे गुजारना है
उसे गुजारना ही है
चाहे हो भारी
चाहे हो प्रभारी
चाहे हो तेज
चाहे हो निस्तेज
जिसे इस से गुजरना है
उसे गुजरना ही है।

ना करो कोशिश
किसी को रोकने की
लगाओ एक साइन बोर्ड
सही तरह चलने की
ना तेज दौड़ाने की
ना अटकाओ रोड़े
नहीं तो निकल आएंगे
खुद के ही फोड़े
बस सब को सहना है
जिसे इससे गुजरना है
उसे गुजरना ही है।

जीतना होगा लंबा
उतने ही होंगे इम्तिहान
ज्यादा होंगे नए मुकाम
भारी देख रोकना नहीं
हल्का देख मुस्कुराना नहीं
जीतनी होगी निर्लिप्तता
उतनी होगी स्वाभाविकता
चमक से कुछ होना नहीं
धीरज कभी खोना नहीं
खाली कभी रहना नहीं
जो आए वही गहना है
जिसे इससे गुजरना है
उसे गुजरना ही है ।।

Comments