चाय मायके, चाय ससुराल
चाय कार्यस्थल, चाय पार्टी
चाय सखियां करें धमाल।
चाय दूध की, चाय ग्रीन
चाय सुबह , चाय शाम
चाय बनाये कई काम ।
चाय असमिया ,चाय बंगाली
पियो गिलास या फिर प्याली
चाय की शालीनता है निराली।
'टी' सीटी की चाय
पिंक सिटी में आए
कुल्लड़ भर -भर पी जाए
जुगों जीने का ख्याल जगाए।
चाय का दिन है आज
चाय बिना पर कौन सा
दिन भरता है परवाज
चाय है सच में मेरे देश का आज।।
Comments
Post a Comment