Skip to main content

इक चीते री शादी री सालगिरह

जज्बात तो जज्बात होते हैं
इन पर हमारा नियंत्रण नहीं
गर हो जाए कोई हमसे चूक
तो तुम देना गुस्सा थूक
आज एक चीते की शादी की सालगिरह है
उस को" विश "करने की चुनौती है
है चिता यह बड़ा अलबेला
जिसकी नहीं है अन्य मिसाल
कद में यह है पांच फुटिया
पर बोली से मचाता है धमाल
दुनिया की कोई ऐसी चीज नहीं
जो इसने कभी चखी नहीं
सूरज की तरह घूम घूम कर
दुनिया की सैर करता है
शिव बाबा की तरह
अपनी मस्ती में तांडव करता है
नहीं किसी की भाषा सुनता
नहीं किसी नियम से बंधता
हर एक के साथ बस
अपने ही तरीके से पेश आता है
इस की धर्मपत्नी को ढेरों सलाम
जो सचमुच में होंगी कमाल
आओ मिलकर चीते को ढूंढे
फिर पेश करें बधाइयों की मिसाल।

Comments

  1. कमाल की बधाईया का इंतजाम है। वा
    वा क्या बात।

    ReplyDelete

Post a Comment