Skip to main content

विनम्र श्रद्धांजलि

इलेक्ट्रिकल वाले आर के अरोड़ा साहब
हल्की फुलकी जिंदगी सा एक ख्वाब
आम और होशियार दोनों तरह के लिए समान थे
मेजरमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के सरल नोट्स देते थे
लेक्चर के बीच बीच में हल्का मजाक करते थे
प्रोफेसर के रोब - दाब से कोसों दूर रहते थे
जो भी कहते साफ दिल और नेक नियत से कहते थे
मेजरमेंट पढा कर भी स्वयं की उम्र कम" मेजर" की
कल हम से जुदा होकर, दुख भरी हमें सजा दी
73 साल की उम्र में, करनाल से विदा ली
विधि का विधान है पर हम बहुत उदास हैं
ईश्वर से विनती है आप हमेशा प्रभु चरण के पास हों
रेक के दिनों की तरह आप जहां भी हों
हमेशा प्रसन्नता और उदारता के साथ हों।

Comments