Skip to main content

थैंक यू गर्लफ्रेंड

"थैंक यू गर्लफ्रेंड"
वाक्य छोटा है
पर असर बड़ा है
आसान लगता है
पर कहना मुश्किल है
जो होंसले के धनी हों
उन्हें ना मुश्किल हो
कनिष्क कटारिया ने
यूपीएससी टॉप किया
यह बड़ी खबर है
परंतु इस सफलता के लिए
"थैंक यू गर्लफ्रेंड "कहना
उससे भी बड़ी खबर है
यह सम्मान है उस किरदार को
जिसे हमेशा साथ रहने पर भी
हमेशा छुपाया जाता है
जो हर पल आप से भी ज्यादा
आपके दिल के पास रहता है
फिर भी एक शुक्रिया का
मोहताज ही रह जाता है
कहने को मुहावरा है
हर सफल पुरुष के पीछे
एक ही स्त्री होती है
परंतु किस में उजागर करने की
अदम्य शक्ति होती है
धन्यवाद कनिष्क तुमने
उन लाखों स्त्रियों की
कल्पनाओं को सम्मान दिया
जो यह कब से चाहती थीं।

Comments

Post a Comment